Deoli News 24 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व ने रविवार रात प्रदेश के कई राज्यों के लोकसभा प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी की है।
इसमें टोंक सवाई माधोपुर प्रत्याशी के रूप में सांसद सुखबीर सिंह जोनापारिया पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने आदेश जारी कर 111 प्रत्याशियों की सूची स्वीकृत की है। इसमें टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा प्रत्याशी के रूप में मौजूदा सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया को मौका दिया है। उल्लेखनीय है कि जौनपुरिया पर भाजपा ने तीसरी बार विश्वास जताया हैं। ऐसे में बीजेपी प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी हरिश्चंद्र मीना से होगा। इससे पहले जौनपुरिया लगातार दो चुनाव जीत चुके हैं। जौनपुरिया भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन तथा मौजूदा कांग्रेस प्रत्याशी हरिश्चंद्र मीणा के भाई नमोनारायण मीणा को भी हरा चुके हैं।
Read also- पालिकाध्यक्ष, पार्षद ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा



