Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, देवली की ओर...

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, देवली की ओर आ रहा था बाइक सवार

कासीर मोड़ के समीप की घटना, पुलिस ने शव रखवाया मोर्चरी में


Deoli News 24 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुराने अजमेर कोटा मार्ग पर कासीर मोड़ के समीप रविवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह व्यक्ति देवली की ओर सामान लेने आ रहा था।

इस बीच यह हादसा पेश आया। सूचना पर देवली थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल सैयद जावेद मौके पर पहुंचे तथा घटनाक्रम की जानकारी ली। जावेद ने बताया कि यह हादसा कासीर मोड़ के समीप रात साढ़े 7 से पौने 8 बजे के बीच हुआ। बताया गया कि मृतक परमेश्वर पुत्र सुखलाल गुर्जर निवासी रामथला चौराहा है। जिसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में परमेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि परमेश्वर बाइक लेकर रामथला से देवली की ओर आ रहा था। इस बीच सामने से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। लोगों के अनुसार यह वाहन कार है, जो टक्कर मारने के बाद केकड़ी की ओर चली गई। इसकी पुष्टि इस बात से हो रही है कि रामथला रोड के करीब लोगों ने एक कार के एयरबेग खुले देखें। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी कार ने बाइक को टक्कर मारी। टक्कर मारने के बाद उक्त कार के एयरबेग खुल गए।

मोर्चरी में रखवाया शव

जानकारी के अनुसार मृतक रामथला चौराहे में एस्सार पंप के पास ढाबा चलाता है। इसी का सामान लेने वह देवली आ रहा था। इस बीच हादसे में परमेश्वर ने अपनी जान गवा दी। सूचना पर एंबुलेंस 108 पहुंची। जिसके कर्मचारी मानसिंह मीणा व चिकित्साकर्मी आदिल परमेश्वर को देवली लेकर आए। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को चिकित्सालय की मोर्चरी में रख दिया है। जिसका सोमवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d