पहली बार लगा कि होता है खाद्य सुरक्षा दल
Jahazpur News 25 मार्च(आज़ाद नेब) “शुद्ध आहार, मिलावट पर वार” अभियान को लेकर हो रही कार्रवाई से लोगों को पहली बार लगा कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी आमजन के स्वास्थ्य का ध्यान रखता है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद शर्मा की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल द्वारा जहाजपुर रोड, पंडेर स्थित सुरेंद्र एंटरप्राइजेज का निरीक्षण करने पर मौके पर बड़ी संख्या में अवधि पार नमकीन, टॉफी, चॉकलेट्स तथा पापड़ का जखीरा मिला। उपरोक्त अवधि पार खाद्य सामग्री करीब एक क्विंटल थी। जिसे मौके पर ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल द्वारा आग के हवाले कर दिया गया। इस फर्म से रिफाइंड पाम आयल का एक नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत लिया। शाहपुरा पुराना बस स्टैंड स्थित सांवरिया मिष्ठान भंडार से भी रसगुल्ला का एक नमूना जांच हेतु लिया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि अभियान में अब तक शाहपुरा जिले से कुल 79 नमूने लिए जा चुके हैं। सभी खाद्य व्यापारियों को खाद्य लाइसेंस अपने प्रतिष्ठान पर डिस्प्ले करने, खाद्य वस्तुओं को ढककर रखने, फर्म पर समुचित साफ सफाई रखने तथा अवधि पार खाद्य पदार्थ नहीं बेचने के लिए निर्देशित किया।
नमूनो को जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला अजमेर में भिजवाया जाएगा। टीम में दुर्गेश कुमार डीडवानिया एवं गोपाल खटीक मौजूद रहे।


