Deoli News 24 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के नया गांव (धाकड़ीवास) निवासी एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर चालक पर अपनी मां के टक्कर मारने तथा बाद में उसकी मौत होने की सोमवार को देवली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह के अनुसार यह रिपोर्ट शैतान नगर पुत्र राधाकिशन धाकड़ ने दर्ज कराया है। इसमें बताया सोमवार सुबह उसकी मां प्रेम देवी पत्नी राधाकिशन नगर घर के बाहर सफाई कर रही थी। इस बीच वहां से गुजरे एक ट्रैक्टर ने पीड़ित की मां को टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे गिर गई तथा गंभीर घायल हो गई। इसे बाद में देवली चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया। जहां प्रेम देवी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
लोक परिवहन चालक पर लापरवाही का लगाया आरोप



