Deoli News 24 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली शहर में बहुप्रतीक्षित बरसात ने सोमवार शाम बड़ी राहत दे दी। इस दौरान करीब आधा घण्टे तक तेज हवाओं व मेघगर्जन के साथ रुक-रुककर बरसात हुई।
जिससे मौसम सुहावना हो गया, वहीं शहरवासियों को तेज गर्मी से बड़ी राहत भी मिली। इससे पहले पूरे दिन उमसे लोग बेहाल हो गए। चिपचिपी गर्मी से लोग पसीने से तरबतर रहे। लेकिन शाम 5 बजे के बाद मौसम में बदलाव आना शुरू हुआ, शाम साढ़े 7 बजे बाद घनी घटाओं ने शहर को घेरना शुरू किया और कुछ समय के बाद मेघगर्जन के साथ तेज वर्षा शुरू हुई। ये दौर करीब आधे घण्टे तक चला। इस दौरान रुक-रुककर कभी तेज गति व कभी मध्यम दर्जे की बरसात हुई। उल्लेखनीय है कि यह शहर में इस मानसून सत्र की पहली वर्षा है। वर्षा के कारण सड़को पर पानी बह निकला। बच्चों ने बारिश के पानी में नहाकर तपिश मिटाई। वहीं नालियो से बरसात का पानी उफ़न पड़ा। शहर के उपखंड कार्यालय परिसर में भी पानी का भराव हुआ। इसके बाद भी रुक-रुककर बूंदाबांदी, हल्की बारिश जारी रही।



