Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsगाजी बादशाह की दरगाह पर सालाना उर्स का आगाज़

गाजी बादशाह की दरगाह पर सालाना उर्स का आगाज़

ढोल तासे के साथ चढ़ी चादर


Jahazpur News 24 जून (आज़ाद नेब) पहाड़ी स्थित सैय्यदना गाजी रह अलेह की दरगाह पर सोमवार को चादर चढ़ने के साथ ही तीन दिवसीय उर्स का आगाज़ हो गया। अंजुमन गाजी विकास सोसायटी के सदर सय्यद हुसैन पठान ने बताया कि गाजी बादशाह की दरगाह पर ढोल तासे व कव्वाली के साथ चादर पेश की गई।

दरगाह पर चादर चढ़ने के साथ ही तीन दिवसीय सालाना उर्स का आगाज़ हो गया है। उर्स का समापन 26 जून को होगा। नमाज जौहर के पीर की चबूतरे से चादर का जुलूस रवाना होकर नीम चौक, शाही जामा मस्जिद, गोल हथाई, चमन चौराह से सदर बाजार से होते हुए तकिया मस्जिद, वाल्मीकि बस्ती होते हुए गाजी बादशाह की दरगाह पर चादर पेश की गई। चादर पेश करने बाद फातिहा ख्वानी का एहतमाम किया गया। इस दौरान लंगर हुआ। बाद में ईशा की नमाज बाद मिलाद का जलसा मुनकित किया जाएगा। चादर के जुलूस के दौरान कई जगहों पर जुलूस में शामिल लोगों को शरबत, लंगर पेश किए गए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d