Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsबनास नदी में अचेत मिले बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया

बनास नदी में अचेत मिले बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया

समय पर उपचार मिलने से जान बची


Jahazpur News 25 जून (आज़ाद नेब) जालमपुरा के समीप बनास नदी के पेटे एक बुजुर्ग व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। सूचना पर जालमपुरा निवासी सौरभ मीना बनास नदी में गए और अपनी गाड़ी से बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार रास्ता भटकने की वजह से एक बुजुर्ग जालमपुरा के समीप बनास नदी में चला गया। यहां बुजुर्ग अचेत अवस्था में मिला। जिसकी पहचान 75 वर्षीय गणेश कीर निवासी जामोली के रूप मे हुई। अचेत अवस्था में होने से बुजुर्ग पूरी रात बरसात में भीगता रहा। लेकिन इसका किसी को पता नहीं चला। बाद में सूचना मिलने पर भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ मीना बनास नदी में गए गाड़ी से बुजुर्ग को लेकर अस्पताल पहुंचाया व प्राथमिक उपचार शुरू करवाया। फ़िलहाल बुजुर्ग की हालत सही बताई गई है। मीणा पिछले 4 वर्ष से लगातार हादसों में घायल लोगों को जहाजपुर, देवली, भीलवाड़ा, कोटा, पंडेर के अस्पताल मे पहुंचाने की सेवा कर रहे हैं। इस सेवा से कई लोगों की जान बची है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d