Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskडांडिया महोत्सव में विजेताओं को पुरस्कृत किया

डांडिया महोत्सव में विजेताओं को पुरस्कृत किया


Deoli News 25 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मंडल देवली द्वारा आयोजित 11 दिवसीय डांडिया महोत्सव के दूसरे और तीसरे दिन का आयोजन उत्साहपूर्ण आयोजित हुआ।

डांडिया महोत्सव समिति के राहुल सुवालका ने बताया कि दूसरे दिन के मुख्य अतिथि जनसेवा समिति और पेंशनर समाज के नवल मंगल, राजेंद्र जिंदल, कन्हैयालाल लूनीवाल और श्यामलाल पारीक मौजूद थे। इनका स्वागत डांडिया महोत्सव समिति के सदस्यों ने माला और दुपट्टा पहनाकर किया। जबकि तीसरे दिन अग्रवाल समाज की महिला मंडल, सखी सहेली ग्रुप और इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने गरबा में भाग लिया। इसमें मोनिका सुराणा, मनाली गुप्ता, ज्योति जैन, मनीषा अग्रवाल, नीतू मंगल, जिया सुवालका, हंसा गोयल और सुरभी जैन सहित कई महिलाएं मौजूद रही।

इन सभी महिलाओं का स्वागत जया एंकर द्वारा किया गया। गरबा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। मंच का संचालन विनोद धर्माणी द्वारा किया गया। समिति के सदस्यों में धवन सुवालका, अनुज, उत्तम, पंकज जैन, जितेंद्र और मुकेश मीणा मौजूद रहे। इसके बाद सभी महिलाओं, बच्चों और बालिकाओं ने गरबा में भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d