Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskविद्यार्थियों से जुड़ी 9 सूत्री मांग, प्राचार्य को ज्ञापन दिया

विद्यार्थियों से जुड़ी 9 सूत्री मांग, प्राचार्य को ज्ञापन दिया


Deoli News 25 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवली के विद्यार्थियों ने गुरुवार को प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपकर महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए 9 सूत्री मांग पत्र दिया है।

विद्यार्थियों ने मांग की है कि महाविद्यालय परिसर, कक्षाओं और शौचालयों की नियमित सफाई करवाई जाए, शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाए, पुस्तकालय में नई पुस्तकों की व्यवस्था की जाए, लाइब्रेरी में कैमरे और वॉटर कूलर लगाए जाएं, खेल सामग्री और मैदानों को व्यवस्थित किया जाए, गार्डन की देखभाल की जाए, पहचान पत्र बनाए जाएं और पहचान पत्र से ही प्रवेश दिया जाए। विद्यार्थियों का कहना है कि इन मांगों की पूर्ति होने से महाविद्यालय का वातावरण सुधरेगा और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d