Deoli News 25 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शारदीय नवरात्रि में इनदिनों शहर में डांडिया और गरबा की धूम है। नगर पालिका ने अटल उद्यान में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया है। यहां रोजाना सैकड़ों लोग शामिल हो रहे हैं।
वहीं छतरी चौराहे पर बीजासन नवयुवक मंडल पारंपरिक गरबा और डांडिया रास का आयोजन कर रहा है। कुंचलवाड़ा रोड स्थित हनुमान नगर में नयमवयुवक मंडल और वाल्मीकि मोहल्ले में वाल्मीकि समाज के नवयुवक मंडल ने भी डांडिया कार्यक्रम रखे हैं। इन कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं। महिलाएं और युवतियां पारंपरिक नृत्य कर रही हैं। हर जगह प्रतियोगिताएं हो रही हैं।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार दिया जा रहा है। विजेताओं को स्मृति चिन्ह, ट्रॉफी और उपहार मिल रहे हैं। पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे लोग इन कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। महिलाएं, युवतियां और बच्चे उत्साह से भाग ले रहे हैं। नवरात्र के इन आयोजनों से पूरा शहर भक्तिमय और सांस्कृतिक माहौल में डूबा है।

गहलोत तो यही चाहते कि पायलट जेल जाएं, अरूण चतुर्वेदी ने बताई बड़ी वजह


