Deoli News।8 नवम्बर ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अबकी बार मौसमी पूर्वानुमान जता रहा है, दीपावली से दो दिन पहले रात का तापमान नीचे जा सकता है। इसी के साथ लोगों को सर्दी का अहसास शुरू हो सकता है।

मौसमी पूर्वानुमान के मुताबिक ये दौर 10 नवंबर से शुरू होगा। इस दौरान अनुमान है कि दिन का तापमान 32 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक जा सकता है। इसी तरह अगले 5 दिनों में भी यहीं हालत बनी रहेगी। 11 नवम्बर को दिन का अधिकतम तापमान घटकर 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री, 12 नवम्बर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, 13 नवम्बर से 15 नवम्बर तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है। ऐसा मौसम विभाग का पूर्व अनुमान है।



