Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023मतदाता जागरूकता के लिए निकाली कलश यात्रा

मतदाता जागरूकता के लिए निकाली कलश यात्रा

राजकीय महाविद्यालय में जागरूकता संगोष्ठी हुई

Deoli News 8 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी में मतदाता जागरूकता व शत प्रतिशत मतदान करने के लिए आंगनबाड़ी व राजिविका के संयुक्त तत्वावधान में महिला सदस्यों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई।


कलश यात्रा को तहसीलदार मीना ने नगर पालिका दूनी से रवाना किया, जो मुख्य बाजार से होती हुई वापस नगर पालिका दूनी पहुंची। महिला कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार राम सिंह मीणा, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार, नायब तहसीलदार प्रभुलाल मीणा, राजीविका मैनेजर रेखा खंगार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महिला सुपरवाइजर सरोज वर्मा ने संबोधित कर शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प दिलाया।

यहां पीले चावल, आमंत्रण पत्र व संकल्प पत्र भरवा कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक किया गया। संजीव शर्मा, अरविंद वर्मा, बीएलओ महेंद्र चौधरी, सत्यनारायण शर्मा, आसाराम जाट थे।

जागरूकता संगोष्ठी में विद्यार्थियों को जानकारी दी

राजकीय महाविद्यालय देवली में ईएलसी के तत्वाधान में जागरूकता संगोष्ठी आयोजित हुई। इसकी शुरुआत प्राचार्य डॉ. पूरणमल वर्मा ने की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र के आधार मतदान के महत्व की जानकारी दी। इसके अलावा छात्रों को प्राचार्य ने वोटर हेल्पलाइन एप, सक्षम ईसीआई, केवाईसी, सी विजिल एप की जानकारी दी। वहीं दिव्यांगजन व अन्य सभी को नामांकन भरने वाले उम्मीदवार की प्रक्रिया व आचार संहिता के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान वरिष्ठ सहआचार्य डीपी त्रिपाठी ने छात्रों को एक मतदान का सरकार के निर्माण में महत्व बताया तथा ईवीएम मतदान करने की प्रक्रिया समझाईश।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d