Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessधनतेरस 10 को, बाजार हुए गुलजार, बढ़ रही है खरीदारों की भीड़

धनतेरस 10 को, बाजार हुए गुलजार, बढ़ रही है खरीदारों की भीड़

15 नवंबर तक रहेगा ग्राहकी का ज़ोर

Deoli News 8 नवम्बर ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शुक्रवार 10 नवम्बर से त्योहारों के राजा दीपावली के पर्व की शुरुआत को देखते हुए शहर में बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। शुक्रवार को धनतेरस का पर्व होने से बाजार पूरी तरह सज-धजकर तैयार है।


शहर के बाजारों में इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिक, रेडीमेड, मिठाइयों, कपड़ो, सजावटी सामानों की दुकानें व शोरूम सज गए है। बुधवार को शहर के बाजारों में लोगो की चहलकदमी बढ़ी है। बाजारों में मिट्टी के दिए, रुई बाती, बर्तन की दुकानें सज चुकी है। आतिशबाजी की स्टालों पर भी बालकों की भीड़ नजर आने लगी है। शहर में टीवीएस कंपनी के अधिकृत शोरूम राजस्थान मोटर्स के संचालक बालकिशन मालू ने बताया कि धनतेरस पर दर्जनों वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। इस दिन अपने-अपने मुहूर्त के अनुसार गाड़ी लेंगे। इनमें स्कूटर, स्कूटी, मोपेड व बाइक शामिल है। उन्होंने बताया कि धनतेरस तक करीब 100 वाहनों की बुकिंग हो जाएगी।

इसी तरह श्रृंगार, चूड़ी,सौन्दर्य प्रसाधन सामग्री की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। शहर के सर्राफा बाजार में अब सोने- चांदी जेवरात भी सज गए है। इस बार 12 नवम्बर को रूप चतुर्दशी व दीपावली है। 13 नवम्बर को अमावस्या होने के कारण गोवर्धन पूजा 14 नवम्बर को होगी। जबकि 15 नवम्बर को भाईदूज का पर्व होने से ग्राहकी का दौर जारी रहेगा।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d