नामांकन वापसी की आखरी तिथि गुरुवार
Deoli News 8 नवम्बर( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सिर्फ आज का दिन शेष है, गुरुवार 9 नवंबर की शाम तक ये तय हो जाएगा कि मैदान में कौन-कौन डटे है और उसके बाद मतदाताओं को भी ये तय करने में सुविधा होगी कि उन्हें किसे वोट करना है।

निर्वाचन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक 9 नवम्बर की अपरान्ह 3 बजे तक चुनाव नही लड़ने वाले अभ्यर्थी अपना नामांकन वापस ले सकते है। इस दौरान निर्दलीय उम्मीदवार को बैठाने के लिए पार्टी के प्रत्याशी पूरा जोर लगा रहे है। इस जोड़तोड़ में मान मनव्वल भी जारी है। अभी तक स्थिति के अनुसार देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर 15 उम्मीदवार मैदान में है। इनमें 9 उम्मीदवार विभिन्न पार्टियों से सम्बंधित है। जबकि 6 निर्दलीय उम्मीदवार जिनमे जसराम मीणा, मनोज कुमार, विष्णु कुमार, रामसिंह मीणा व गोविंद सिंह शामिल है। यदि गुरुवार को उम्मीदवार नामांकन वापस लेते है तो चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या में कमी संभव है।

लिहाजा 9 नवंबर की शाम तक पूरे विधानसभा क्षेत्र की स्थिति साफ होने की उम्मीद है। चूंकि बीजेपी, कांग्रेस, आप, आरएलपी, बसपा, अभिनव राजस्थान पार्टी, भारत पार्टी, अभिनव लोकतांत्रिक पार्टी व राइट टू रिकॉल पार्टी समेत 9 उम्मीदवार मैदान में है, इसलिए ये उम्मीद कम है कि पार्टियों के प्रत्याशी नामांकन वापस लेंगे लेकिन निर्दलीय तौर पर दम ठोक रहे 6 उम्मीदवारो पर नजरें है कि इनमें से प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते है। बहरहाल गुरुवार शाम तक सबकी नजरें इस और लगी रहेगी।



