Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली पुलिस से रजिया और सुमन बनी हेडकांस्टेबल

देवली पुलिस से रजिया और सुमन बनी हेडकांस्टेबल

महिला शक्ति का भी दबदबा : 22 महिला कांस्टेबल बनीं हेड कांस्टेबल


Deoli News 1 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक जिला पुलिस में वर्ष 2021-22 की कांस्टेबल से हेडकांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें जिले की 22 महिला कांस्टेबलों ने सफलता प्राप्त कर हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति हासिल की है।

सूची में देवली पुलिस की कालिका यूनिट की महिला कांस्टेबल रजिया बानो और डीएसपी कार्यालय देवली में कार्यरत महिला कांस्टेबल सुमन पारीक का नाम भी शामिल है, जो अब कांस्टेबल से प्रमोट होकर हेड कांस्टेबल बन गई हैं। दरअसल गत 27 जनवरी को लिखित हुई थी, जिसके बाद शनिवार रात अभ्यर्थियों की आउटडोर परीक्षा हुई। इसके बाद महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज द्वारा शनिवार देर रात पुलिस लाइन टोंक में परिणाम सुनाया गया। बताया गया कि जिले में यह पदोन्नति प्राप्त महिला कांस्टेबलों का अब तक का सबसे बड़ा बैच है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d