संतों के सान्निध्य में सजा विराट हिंदू सम्मेलन
Deoli News 1 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर रविवार को पनवाड़ में विराट सकल हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। जिसने समूचे क्षेत्र को हिंदूमय कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत बावड़ी के बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई।
यहाँ से 201 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा निकाली। भगवान श्रीराम और भारत माता की झांकियों के साथ डीजे की धुनों पर नाचते-गाते श्रद्धालु सदर बाजार से होते हुए गढ़ के बालाजी पहुंचे, जहाँ महादेव का जलाभिषेक किया गया। कचहरी के चौक में आयोजित मुख्य सम्मेलन में मुख्य वक्ता प्रदीप (जिला पर्यावरण संयोजक, आरएसएस टोंक) ने पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में तालाब गांव के चेतेश्वर आनंददास महाराज का भी सान्निध्य प्राप्त हुआ, जिन्होंने प्रकृति की रक्षा को ही धर्म की रक्षा बताते हुए ‘हिंदू-हिंदू एक समान’ का मंत्र दिया और विश्व हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ राष्ट्र एकता का संदेश दिया।
यहां पनवाड़ सहित निकटवर्ती ग्राम सावंतगढ़, दांता ढाणी, सेंधियावास, बासलक्ष्मण और गोपीपुरा के सैकड़ों ग्रामीणों व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर संयोजक योगेंद्र सिंह राजावत, सत्यनारायण माली, सुमित कुमार नामा, सहसचिव राजकुमार खटीक, कार्यक्रम संचालक ज्ञानचंद जैन, यतेन्द्र नामा, डॉ. पीएल जांगिड़, दुर्गालाल खटीक, रघुराज सिंह, रणजीत सिंह, पवन कुमार जैन, सुरेश अजमेरा, सीताराम माली, नवीन शर्मा, पानमल खटीक, महावीर माली (पेंटर), रमेश कुमार मीणा, विनोद मीणा, बृजराज सिंह और गणेश वैष्णव सहित थे। समापन भारत माता की आरती और प्रसादी वितरण के साथ हुआ।



