स्वागत के लिए मची होड़
Deoli News 10 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में बुधवार को जयपुर से कोटा जाते समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा दौलता मोड़ पर कुछ देर के लिए रुके। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस दौरान स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ मच गई, जिससे प्रदेश अध्यक्ष थोड़े नाराज हुए और उन्होंने शांति व अनुशासन बनाए रखने को कहा। इसके बाद, वे स्वास्तिक होटल के बाहर बने स्वागत मंच की ओर आए, जहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें साफा पहनाकर और मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। डोटासरा ने यहां ब्लॉक अध्यक्ष के बारे में जानकारी ली और बात की। करीब 10 मिनट रुकने के बाद, डोटासरा कोटा के लिए रवाना हो गए।
स्वागत के दौरा
प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी राजस्थान माया सुवालका, नगर अध्यक्ष सौरभ जिंदल, ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा, मीडिया प्रभारी राजीव जैन, बेणीप्रसाद टाक, सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव नीरज शर्मा, शम्मी, सत्यनारायण सरसडी, संपत सुवालका, टीकम सेन, सुरेश मीणा, मृदुल जैन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


