Deoli News 10 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ज़िला स्तरीय कला उत्सव 2025 का आयोजन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में किया गया। इस अवसर पर 85 राजकीय और निजी विद्यालयों के 325 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

उत्सव प्रभारी भंवरलाल वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूबी अंसार उपखंड अधिकारी देवली ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाओं के विकास पर जोर दिया। कला उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई और प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। संगीत गायन, वादन, नृत्य, नाटक और दृश्य कला में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग और ज़िला स्तरीय कला उत्सव के निर्याणक दल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
ज़िला स्तरीय कला उत्सव में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थियों में अंशिका, अस्मिता और अन्य शामिल हैं। कार्यक्रम में मंच संचालन दशरथ शर्मा ने किया और विष्णु सिंह सोलंकी, अमित पांचाल, जितेन्द्र कुमार और अन्य ने सहयोग दिया।


