Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी कक्ष का उद्घाटन हुआ

देवली में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी कक्ष का उद्घाटन हुआ


Deoli News 18 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय उप जिला अस्पताल देवली में स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की दिशा में कदम उठाया गया है। दरअसल अस्पताल परिसर में सोमवार को प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) कक्ष का विधिवत उद्घाटन हुआ।

उद्घाटन पर कई वरिष्ठ चिकित्सक और चिकित्साकर्मी उपस्थित रहे। यहां डॉ. सुधीर माथुर, डॉ. किशनलाल मीणा, डॉ. नन्दकिशोर मीणा, डॉ. कुलदीप सिंह और डॉ. जगनलाल मीणा सहित अस्पताल स्टाफ के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। जिन्होंने नए कक्ष में बैठकर चिकित्सालय की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को गति देने तथा मरीजों को बेहतर व त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविराज सिंह ने अस्पताल के विकास को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य देवली उप जिला अस्पताल को जनहितैषी स्वास्थ्य सेवाओं का एक आदर्श और बेहतर केंद्र बनाना हैं। वहीं ब्लड बैंक और सोनोग्राफी मशीन की सेवाओं को भी अतिशीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d