Deoli News 1 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गत एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से शनिवार को थोड़ी राहत महसूस हुई। बीते दो दिनों से दिन का तापमान 43 डिग्री पर अटका रहा। लेकिन आज का दिन थोड़ी राहत भरा रहा।
शनिवार को सूर्योदय के वक्त हालांकि गर्मी का एहसास तो हुआ। लेकिन तापमान 31 डिग्री तक रहा। जबकि पिछले दो दिनों में सूर्योदय का तापमान 32 से 33 डिग्री रहा। आज सुबह से गर्मी का दौर शुरू हुआ, जो दोपहर 3 बजे तक 41 डिग्री पर आकर टिक गया। शनिवार को सड़कों पर थोड़ी आवाजाही जारी रही। आज दो डिग्री की कमी से लोगों को राहत जरूर मिली है।


