Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsबीमार व घायल गोवंश की सेवा करें, चारे की कमी, सहयोग की...

बीमार व घायल गोवंश की सेवा करें, चारे की कमी, सहयोग की दरकार


Deoli News 1 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) निराश्रित पीड़ित बीमार व दुर्घटनाग्रस्त गोवंश की सेवा के लिए देवली में संचालित श्री सांवरिया सेठ गौ सेवा समिति इन दोनों भीषन गर्मी में चारे, पानी की अनुपलब्धता से जूझ रही है।

लिहाजा शहरवासी स्वैच्छिक दान देकर गोवंश की सेवा में मदद कर सकते हैं। गौसेवा समिति से जुड़े स्वयंसेवकों ने बताया कि शहर के गणेश रोड पर अग्रसेन स्कूल के समीप श्री सांवरिया सेठ गौ सेवा समिति की ओर से बीमार, घायल व पीड़ित गोवंश की सेवा की जा रही है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी के चलते चारे की कमी महसूस हो रही है। इसकी वजह से यहां उपचार के लिए रखे गए गोवंश को रखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्वयंसेवकों ने बताया कि कोई भी व्यक्ति समिति के फोन पे नंबर व समिति के क्यूआर कोड पर ऑनलाइन दान कर सकते है। इस राशि का उपयोग बीमार, पीड़ित व दुर्घटनाग्रस्त गोवंश व जीवों की सेवा के लिए किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d