Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsदेवली में मिला एक व्यक्ति का शव, दुर्गंध से हालत खराब

देवली में मिला एक व्यक्ति का शव, दुर्गंध से हालत खराब

पहचान गाडोली निवासी के रूप में हुई


Deoli News 1 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गणेश रोड रामद्वारा के पीछे खाली पड़े भूखंडों में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है। शव का पता क्षेत्र में दुर्गंध फैलने से लगा। जहां लोगों ने जाकर देखा तो एक व्यक्ति मृत पाया गया।

सूचना पर देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के पहचान में जुट गई। मृतक की पहचान बहादुर पुत्र नाथू बलाई निवासी गाडोली, थाना हनुमान नगर के रूप में हुई है। उक्त व्यक्ति का शव गणेश रोड स्थित रामद्वारा के पीछे एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम की दिशा में झाड़ियां में पड़ा हुआ मिला। दरअसल यह शव करीब तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। लगातार धूप व गर्मी में पड़े होने शव से दुर्गंध फैलने लगी। दुर्गंध की वजह से लोगों को दिक्कत हुई। लोगों ने जाकर देखा तो यहां एक शव मिला। मृतक ने जींस व टी-शर्ट पहन रखी है तथा चेहरे पर दाढ़ी बढ़ी हुई है।

यह व्यक्ति बहादुर बलाई है। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को टेंपो के जरिए देवली चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा गया। लेकिन शव की दुर्गंध की वजह से लोग तथा पुलिसकर्मी बेहाल हो गए। पुलिसकर्मियों को उल्टी तक हो गई। शव से इस कदर दुर्गंध आ रही थी कि मोर्चरी के बाहर खड़ा रहना भी लोगों के लिए मुश्किल हो रहा था। जानकारी के अनुसार मृतक के दो पुत्र हैं। दोनों पुत्र झालावाड़ में एक म्यूजिक कंपनी में काम करते हैं। परिजनों ने शव की पहचान की है। बताया गया कि बहादुर बलाई आरसीसी काम करता था। लेकिन वह अपने गांव घर नहीं जाता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d