Jahazpur News 1 जून (आज़ाद नेब) जहाजपुर के शाहपुरा रोड बाइपास पर स्थित होटल अशरफी पर गत रात खाना खाने के लिए होटल मे बैठे युवकों पर कुछ सिरफिरों ने सरिए एवं डंडों से हमला कर दिया। जिससे एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया।
थानाधिकारी नरपत सिंह बाना ने बताया कि विशाल खटीक ने रिपोर्ट दी कि इसे लेकर 31 मई को रात्रि समय करीब 9.30 बजे की घटना है कि प्रार्थी एवं उसका दोस्त प्रेम खटीक निवासी जहाजपुर दोनों खाना खाने के लिए अशरफी होटल पर गए थे। जैसे ही खाना खाने के लिए बैठे यहां वली शेर पुत्र मोहम्मद शेर, अकरम, बाबु, मुर्तजा, साहिल सहित 2-3 अन्य व्यक्ति होटल पर आए एवं प्रार्थी व उसके दोस्त को अकेला देख जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए लोहे के सरिये एवं डंडों से प्रार्थी को जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। वली शेर ने प्रार्थी के सिर पर लोहे के सरिए से वार किया व अन्यों ने लकड़ियों से मारपीट की। प्रार्थी के दोस्त प्रेम खटीक ने बीच बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर कर अनुसंधान पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह मेघवंशी के जिम्मे किया है। पुलिस ने हत्या का प्रयास एवं जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने सहित धाराओं में मामला दर्ज किया है।


