Deoli News 25 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय देवली में स्काउट गाइड का प्रथम व द्वितीय सोपान जांच शिविर एवं कब बुलबुल का द्वितीय चरण जांच शिविर का आयोजन प्राचार्य नवरतन मित्तल के निर्देशन में हुआ।
स्काउट मास्टर एवं जांच शिविर संयोजक साबुलाल मीणा द्वारा स्काउट-गाइड के जनक सर बेडेन पावेल के जीवन एवं स्काउट-गाइड मिशन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। शिविर का शुभारंभ प्रार्थना से हुआ और झण्डा गायन आदि गतिविधियाँ सभी कब-बुलबुल, स्काउट्स एवं गाइड्स के द्वारा की गई। यूनिट लीडर दीपक कुमार टेलर के निर्देशन में सभी कब, बुलबुल के द्वितीय चरण के विद्यार्थियों की लिखित व मौखिक परीक्षा अनमोल गर्ग व फ्लॉक लीडर सुमन कुमारी द्वारा आयोजित करवाई गई। स्काउट मास्टर मातादीन मीणा के द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की गांठों से परिचित कराया गया। माइड कैप्टन नयना जांगिड व रचना ने गाइड्स को नियम, प्रतिज्ञा एवं प्राथमिक उपचार के बारे जानकारी दी।
शिविर में 120 स्काउट-गाइडस व कब-बुलबुल तथा 9 शिक्षकों ने भाग लिया। मुख्याध्यापक धर्मराज मीणा ने शिविर का समापन किया।


