Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनिष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान करने की दिलाई शपथ

निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान करने की दिलाई शपथ


Deoli News 25 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम एवं इकाई द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया।

प्राचार्य प्रो. डॉ. पूरणमल वर्मा द्वारा विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों को मतदान दिवस पर लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए, लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचकों को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। महविद्यालय के संकाय सदस्य अनंत चौधरी, सत्यनारायण मीणा, निशा मीना, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. निकिता मंगल, निकिता वर्मा, सुमन मीणा, अनीस अब्बासी भी उपस्थित थे।

बीएलओ व सुपरवाइजर का किया सम्मान

मतदाता दिवस पर देवली उनियारा विधानसभा के सुपरवाइजर एवं बीएलओ का निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीओ उनियारा ने स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया। देवली उनियारा विधानसभा निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम उनियारा शत्रुघ्न सिंह गुर्जर ने देवड़ावास से दौलत सिंह चौहान, खेमराज मीणा-राउमावि डाबर कला, रमेश चंद वर्मा-जलसीना, छोटूलाल मेघवंशी नासिरदा को 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उकष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d