Deoli News 20 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विशाल आई केयर ट्रस्ट व जिला अंधता निवारण समिति टोंक के तत्वाधान में आगामी 22 नवंबर को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर नासिरदा में आयोजित होगा।



विशाल आई हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि लैंस प्रत्यारोपण आपरेशन (बिना टाँके वाला) आयोजित होगा। शिविर सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक राजकीय चिकित्सालय नासिरदा में होगा। उक्त शिविर में डॉ. विशाल स्नेही व उनकी टीम द्वारा रोगियों की जांचकर परामर्श व आपरेशन किए जाएंगे। यहां आने वाले रोगियों को अपना पहचान पत्र, राशन कार्ड व मोबाइल नं साथ लाने होंगे। जबकि रोगियों के साथ आने वाले लोगों को अपने भोजन व रहने आदि की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। उल्लेखनीय है कि विशाल आई हॉस्पिटल में राजस्थान सरकार के कर्मचारी व पेंशनर्स के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है।



