Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceविद्युत निगम कर्मचारियों की लापरवाही, शिकायत पर नहीं दे रहे ध्यान!

विद्युत निगम कर्मचारियों की लापरवाही, शिकायत पर नहीं दे रहे ध्यान!

निगम को तार टूटने का है इंतजार?

Deoli News 20 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर से सटे जहाजपुर सहायक अभियंता कार्यालय के निगम कर्मचारी लोगों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यहां टोल फ्री नंबर पर शिकायत के बावजूद समस्या निस्तारण पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


जबकि यहां जहाजपुर रोड पर बिजली का तार टूटने के कगार पर है और यदि ऐसा होता है तो हादसा होने की प्रबल संभावना है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि यह समस्या जहाजपुर रोड गौरव पथ स्थित सुवालका मेडिकल व अशोक गारमेंट्स के पास बिजली के खम्बों पर लगे तार से जुड़ी है। लोगों ने बताया कि यहां बिजली के खम्बों पर खींचे गए तारों में से एक तार टूटने के कगार पर है। इसे लेकर एक व्यापारी ने अजमेर विद्युत वितरण निगम के टोल फ्री नंबर पर शिकायत भी की।

लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। व्यापारियों का कहना है कि शिकायत दर्ज करने के बाद निगमकर्मी मौके पर स्थित देखने आए। लेकिन इसके बाद उन्होंने कोई समाधान नहीं किया। वहीं लोगों को उक्त तार टूटने का भय सता रहा है। लोगों का कहना है कि क्या विद्युत निगम हादसा होने के बाद समस्या पर ध्यान देगा। शिकायतकर्ताओं दैनिक ब्यूरो को टोल फ्री नंबर पर की गई शिकायत की कंप्लेंट नं भी दिए हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत देखने के बावजूद कर्मचारियों ने मरम्मत करने की बात कही और न ही लोगों को संतुष्ट किया।उल्लेखनीय है कि अजमेर विद्युत वितरण निगम की कर्मचारी हमेशा लापरवाही बरतते है। जिन्हें उपभोक्ता की समस्या से कोई सरोकर नहीं है।

पिछले दिनों भी अजमेर कोटा बाईपास स्थित दो नए विद्युत उपभोक्ताओं को काफी दिन परेशान होना पड़ा। जिनके बाद उन्हें कनेक्शन दिया गया। हालत यह है कि लोगों को डिमांड राशि के अतिरिक्त शुल्क देने के बावजूद भी काम के लिए भटकना पड़ता है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d