Deoli News 8 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय चिकित्सालय नासिरदा में 10 अक्टूबर को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प लगेगा। यह कैम्प विशाल आई केयर ट्रस्ट व जिला अंधता निवारण समिति टोंक के तत्वाधान में लगेगा।
इस कैम्प में लैंस प्रत्यारोपण आपरेशन (बिना टाँके वाला) होगा। शिविर सुबह 10 से दोपहर एक बजे आयोजित होगा। इस अवधि में रोगी परामर्श ले सकते हैं। उपचार के लिए आने वाले रोगियों को अपना पहचान पत्र, राशन कार्ड व मोबाइल नं साथ लाने होंगे। वहीं रोगियों के परिजनों को स्वयं के भोजन व रहने की व्यवस्था अपने स्तर पर करनी होगी। देवली के दशहरा मैदान के पास स्थित विशाल आई हॉस्पिटल में राजस्थान सरकार के कर्मचारी व पेंशनर्स के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है।



