Deoli News 8 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कुचलवाड़ा रोड जयपुर विद्युत वितरण निगम कार्यालय के सामने स्थित मैदान में हो रहे 9 दिवसीय गरबा डांडिया महोत्सव के पांचवें दिन सोमवार रात डांडिया सजावट प्रतियोगिता हुई।
आयोजन से जुड़े चेतन शर्मा ने बताया कि पांचवे दिन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी कार्यालय देवली से गजेंद्र चौधरी, शशि कुमार हावा, राजेश शर्मा थे। वहीं प्रवीण नागर ने यहां कविता पाठ किया। इस दौरान डांडिया सजावट प्रतियोगिता हुई। जिसमें बालक बालिकाओं ने अलग-अलग भाग लिया। वही इनके विजेता चयनित किए गए। इसी तरह बच्चों की चम्मच रेस आयोजित कर विजेता चुने गए। अतिथियों ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिया। डांडिया महोत्सव में मंगलवार रात गरबा ड्रेस थीम रखी गई है। इधर, नगर पालिका मंडल देवली की ओर से दशहरा मैदान के टीनशेड परिसर के नीचे आयोजित डांडिया महोत्सव भी परवान पर है। यहां भी प्रतिदिन अलग-अलग प्रतियोगिताएं हो रही है।



