Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessदेवली में नशा मुक्ति केंद्र का हुआ उद्घाटन

देवली में नशा मुक्ति केंद्र का हुआ उद्घाटन


Deoli News 8 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड पर मंगलवार को पुनर्वास नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन हुआ। केंद्र के संचालक शंकर वर्मा ने बताया कि युवा पीढ़ी नशे में इतनी डूब चुकी है।

जिससे नशा करने वाले लोग स्वयं तो दुःखी हैं। साथ ही उनका परिवार भी इस दंश को झेल रहा है। कई परिवार बिखर चुके हैं। नशे से शरीर में विभिन्न बीमारियां होती है। क्षेत्र में बढ़ रहे नशे की रोकथाम करने एवं उन्हें नशे से दूर करने के लिए नशा मुक्ति केंद्र खोला गया है। नशा मुक्ति के लिए लोग उक्त संस्थान की मदद ले सकते हैं। भांग, चरस, शराब, स्मेक, स्मोकिंग आदि नशे का इलाज यहां पर काउंसलिंग एवं आध्यात्मिक प्रोग्राम द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में परमेश्वर सोयल, चेतन शर्मा, अभिषेक सुवालका, अनिल सुवालका, राकेश शर्मा, संदीप वर्मा, लोकेश ग्वाला, रोहित सोयल, हिमांशु शर्मा, दीपू खारोल समेत उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d