Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpविधानसभा चुनाव में जीती बीजेपी, खुशी मनाई

विधानसभा चुनाव में जीती बीजेपी, खुशी मनाई


Deoli News 9 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हरियाणा विधानसभा चुनाव के आए नतीजों में भाजपा की जीत पर मंगलवार शाम नासिरदा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया।

भाजपा देहात अध्यक्ष ने बताया कि हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और परस्पर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान पार्टी की जीत के नारे भी लगाए। गौरतलब है कि हरियाणा में कांग्रेस अपने जीत के प्रति आश्वस्त थी। लेकिन नतीजा इसके विपरीत आया और बीजेपी को तीसरी बार सफलता मिली। पिछले चुनाव के मुकाबले भाजपा ने 7 सीटे अधिक जीतकर अपना झंडा गाड़ा है। हरियाणा में लगातार 52 वर्ष बाद किसी पार्टी को लगातार तीसरी बार जीत हासिल हुई है। वही इस जीत से राजस्थान में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि हरियाणा की जीत का असर राजस्थान के उपचुनाव पर भी देखा जाएगा। इन विधानसभा में चुनाव संपन्न होने के बाद अब राजस्थान के उपचुनाव पर देशभर की नजर रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d