Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpउपचुनाव को लेकर सीएम व प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली

उपचुनाव को लेकर सीएम व प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली

सदस्यता अभियान को लेकर दिखाया कड़ा रुख, गुटबाजी पर भी जताई नाराजगी


Deoli News 9 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हरियाणा, जम्मू कश्मीर समेत विधानसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही राजस्थान प्रदेश उपचुनाव की सरगर्मियां तेज होने लगी है। स्थानीय विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार रात सीएम हाउस में विधानसभा क्षेत्र के नेताओं की बैठक हुई। यह बैठक करीब 2 घण्टे चली। वही रात 11 बजे तक भी नेताओं की बातचीत चलती रही।

दरअसल बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, बीजेपी की प्रदेश प्रभारी विजया राहेटकर, प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर, सांसद दामोदर मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष समेत नेताओं ने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार बैठक में विधानसभा क्षेत्र के सातों मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष, भाजपा जिला कार्यकारिणी, पूर्व अध्यक्ष, प्रधान, पूर्व प्रधान, वर्तमान व पूर्व जिला प्रमुख, उपजिला प्रमुख, वर्तमान व पूर्व पालिकाध्यक्ष समेत करीब 6 दर्जन से अधिक नेता मौजूद थे। मुख्यमंत्री समेत ने बारी-बारी से मंडल अध्यक्षों से सदस्यता अभियान की चर्चा की और अपेक्षित सदस्य नहीं होने पर नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने बड़े मंडलों पर भी कम सदस्य बनने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही उन्हें अधिक सदस्य बनाने का टास्क दिया गया। इसी तरह उपचुनाव को लेकर सभी नेताओं को एकजुट होने को कहा।

बैठक में मुख्यमंत्री ने टोंक में पिछले दिनों हुई पार्टी की बैठक के दौरान व्यक्ति विशेष नेता के नारे लगाने व गुटबाजी करने की बात को लेकर नाराजगी जाहिर की और सख्त चेतावनी दी। साथ ही इन सब से बचने को कहा। जानकारी के अनुसार उपचुनाव को लेकर प्रत्येक मंडल पर विधायक स्तर के नेता लगाए गए हैं। देवली शहर मंडल में केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम, नासिरदा देहात मंडल पर मांडल विधायक एवं निवाई विधायक रामसहाय वर्मा को भी देहात मंडल का प्रभारी बनाया है। यानी कुल मिलाकर पार्टी उप चुनाव को बेहद गंभीरता से देख रही है। इसे लेकर पॉलिटिकल फील्डिंग भी तैयार की जा रही है।

यह थे मौजूद

बैठक में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी, भाजपा नेता विजय बैसला, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता, पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर, सीताराम पोसवाल, भाजपा नेता विक्रम सिंह गुर्जर, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय लाल गुर्जर, शीला मीणा, देवली शहर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज शर्मा समेत नेता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d