Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsगरबा ड्रेस प्रतियोगिता हुई, वाल्मीकि बस्ती में भी गरबा जारी

गरबा ड्रेस प्रतियोगिता हुई, वाल्मीकि बस्ती में भी गरबा जारी


Deoli News 9 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कुचलवाड़ा रोड पर चल रहे 9 दिवसीय गरबा डांडिया महोत्सव के छठे दिन मंगलवार रात गरबा ड्रेस प्रतियोगिता हुई।

इस मौके पर अतिथि के रूप में डॉ. गुरमीत सेठी, डॉ. मनीष सेठी, व्याख्याता ज्योति गुप्ता, सुनीता जैन थी। अतिथियों का गरबा कमेटी की ओर से तिलक लगाकर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में युवतियां व बालिकाएं गरबा ड्रेस में शामिल हुई और डांडिया किया। इस मौके पर अलग-अलग विजेताओं का चयन किया गया। वही अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। बुधवार रात थाली सजावट प्रतियोगिता होगी।

सोशल मीडिया पर लघु नाटिका प्रस्तुत की

इसी तरह वाल्मिकी नवयुवक मंडल की ओर वाल्मिकी बस्ती में 9 दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वाल्मिकी समाज के युवा, बच्चे और महिलाएं हिस्सा ले रहे है। मंगलवार शाम को गरबा महोत्सव में मीडियाकर्मी कृष्ण गोपाल शर्मा गौरव चतुर्वेदी, कमलेश वैष्णव व अशोक मंडल मुख्य अतिथि थे।

इस दौरान वाल्मिकी नवयुवक मंडल की सदस्यों ने सभी अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान वाल्मिकी समाज के बच्चों ने सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग पर एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। ललित तेजी, मुकेश तेजी, शिव चांवरिया, सोनू चांगरा, आकाश तेजी, मुकेश चांगरा, राजेंद्र गोयर, भारत तेजी, योगेश, मोनू, संदीप कसोटिया, अंकुश आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d