Deoli News 9 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अजमेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने मंगलवार को रेंज के 8 उप निरीक्षक बदले हैं। इनमें समीप स्थित शाहपुरा जिले के हनुमान नगर थाना प्रभारी भी शामिल है।
अजमेर रेंज महा निरीक्षक ओमप्रकाश की ओर से जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक एवं हनुमान नगर थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत अय्यूब खा को जिला शाहपुरा से जिला अजमेर में स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह डीडवाना, कुचामन, केकड़ी, नागौर, शाहपुरा समेत जिलों से भी उप निरीक्षक बदले गए हैं। उल्लेखनीय है कि यूं तो हनुमान नगर थाना निरीक्षक स्तर का है। लेकिन पिछले काफी वक्त से यहां उप निरीक्षक ही थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अभी फिलहाल हनुमान नगर थाना प्रभारी के रूप में किसी अधिकारी को नहीं लगाया है।



