Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationज़िला स्तरीय कला उत्सव : मनमोहक प्रस्तुतियाँ ने मोहा मन

ज़िला स्तरीय कला उत्सव : मनमोहक प्रस्तुतियाँ ने मोहा मन


Deoli News 9 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला स्तरीय कला उत्सव 2024 का आयोजन राजकीय उच्च माद्यमिक विद्यालय चांदली के द्वारा शहीद सोहन लाल वर्मा राजकीय विद्यालय देवली में किया गया। कला उत्सव प्रभारी भंवर लाल वैष्णव ने बताया की टोंक जिले के 28 राजकीय और निजी विद्यालयों के 125 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस दौरान कला उत्सव संयोजक प्रधानाचार्य चन्द्र प्रकाश माहेश्वरी, सीमा पाराशर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, पारस चंद जैन पूर्व संयुक्त निदेशक ने फीता काटकर कला उत्सव का शुभारम्भ किया और माँ सरस्वती का पूजन किया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि नवल मंगल, अध्यक्ष जन सेवा समिति देवली ने ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं के विकास और उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए प्रेरित किया। वहीं भामाशाह के तौर पर 11 हजार की राशि भेट की। यहां विशिष्ट अतिथि अंकित जैन ने भी 11 हजार रूपए की राशि भेट की। इसी तरह रमेश मुकुल निदेशक देवकन्या महाविद्यालय ने 5100 रुपए दिए। कला उत्सव में अध्यक्षता रामजीलाल मीणा सहायक कार्यक्रम अधिकारी, समसा टोंक ने की।

यह रहे विजेता 

कला उत्सव में प्रथम प्रतियोगिता संगीत गायन में सत्यनारायण भांड राउमावि टोडारायसिंह, द्वितीय प्रतियोगिता संगीत वादन में राजकुमार, विष्णु, दीपक, तृतीय प्रतियोगिता नृत्य में दीपिका, खुशबु, संजना और लक्ष्मी स्वामी विवेकानंद राजकीय विद्यालय टोडारायसिंह, चतुर्थ प्रतियोगिता नाटक में साक्षी, यक्षागिरी, एलीना, पूर्णिमा एवं परिणिति, पंचम प्रतियोगिता दृश्य कला में अंजली, छठी प्रतियोगिता पारम्परिक कहानी वाचन में मोनिका, रिया स्वामी विवेकानंद राजकीय विद्यालय निवाई के छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए है।

कार्यक्रम में भूपेन्द्र सिंह राजावत, गोपाललाल कारपेंटर, महावीर माहेश्वरी, महावीर नामा, भगत सिंह मीणा, किशन लाल मीणा नवीन गौत्तम, तरुण सिंह, धनराज पाराशर, संगीता सिंह, राजेन्द्र सुराणा, सुरेश खटीक, सुनीता बाई, अर्पणा शर्मा, सोनिया जुल्का, रामलक्ष्मण शर्मा ने विशेष सहयोग किया।

गरबा ड्रेस प्रतियोगिता हुई, वाल्मीकि बस्ती में भी गरबा जारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d