Deoli News 9 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के अमरवासी निवासी मुकेश शर्मा एवं श्याम शर्मा ने अपने पिता लक्ष्मी गोपाल शर्मा की पुण्यतिथि पर मां जयपुर कोटा बाईपास स्थित मां बीजासन गौशाला कुचलवाड़ा को वाटर कूलर और टंकी भेंट की है।
गौशाला से जुड़े परमेश्वर खटीक ने बताया कि वाटर कूलर, जल संग्रहण टंकी समेत सभी उपकरणों की लागत करीब 35 हजार रुपए है, जो दानदाता भाइयों ने गौशाला को भेंट की है। वहीं पिता की पुण्यतिथि पर बीमार व पीड़ित गौ माता के लिए गुड़ आदि की व्यवस्था की। इस दौरान गौशाला के दुर्गालाल, पुष्पेंद्र, चेतन शर्मा, हेमराज योगी, बृजमोहन, दीपक सेन, रोहित सोयल, अभिषेक सुवालका समेत मौजूद थे। जिन्होंने दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि मां बिजासन गौशाला में बीमार दुर्घटनाग्रस्त गौवंश की सेवा की जाती है। यहां दानदाताओं व अन्य लोगों के सहयोग से सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।



