बैठक में रहे विधायक हरिश्चंद्र मीना मौजूद
Deoli News 12 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगरपालिका मण्डल देवली का वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट सोमवार को बहुमत से पारित किया गया।
अधिशासी अधिकारी छगन लाल यादव ने बताया कि विधायक हरीश चन्द्र मीना की उपस्थिति में सुबह 11 बजे बजट बैठक शुरू गई। इसमें वर्ष 2023-24 के संशोधित अनुमान एवं वर्ष 2024-25 के बजट अनुमोदन पर विचार-विमर्श का प्रस्ताव रखा गया। प्रस्तावानुसार वर्ष 2023-24 पूर्व स्वीकृत बजट 6037.04 लाख का संशोधित तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 6156.95 लाख का बजट बहुमत से पारित किया गया। उक्त बैठक में पालिका अध्यक्ष नेमीचन्द जैन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सौरभ जिन्दल, अधिशासी अधिकारी छगन लाल यादव अधिशाषी अधिकारी, आशीष खण्डेलवाल सहायक लेखाधिकारी-द्वितीय, चन्द्रप्रकाश चौधरी कनिष्ठ अभियन्ता, महमूद अली वरिष्ठ सहायक सहित पार्षद व नगरपालिका स्टाफ मौजूद था। बैठक में पार्षद भीमराज जैन, सत्यनारायण सरसड़ी, लोकेश लक्षकार समेत मौजूद थे।



