Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHealth newsदो दर्जन से अधिक रोगियों को हिजामा थैरेपी दी गई

दो दर्जन से अधिक रोगियों को हिजामा थैरेपी दी गई


Deoli News 12 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देश में यूनानी चिकित्सा के जन्म दाता हकीम अजमल खान की स्मृति में सोमवार को राजकीय यूनानी औषधालय देवली हिजामा थेरेपी का शिविर आयोजित किया गया।

शिविर सुबह 10 से अपरान्ह 3 बजे तक लगा। इसमें रोगियों को प्राकृतिक एवं आधुनिक मशीनों द्वारा हिजामा थैरेपी दी गई। हिजामा थैरेपी द्वारा नसों व नर्व से सम्बंधित उपचार किया गया। शिविर में मौसमी बीमारियों के 56 मरीज़ आएं एवं हिज़ामा थैरेपी से कुल 25 मरीजों का ईलाज किया गया। इस शिविर में हिजामा से फ्रोजन शोल्डर, रीढ़ की हड्डियों के डिस्क के डैमेज होने, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस या लंबर स्टेनोसिस, शरीर मे कई जगह नसों के दबने, शरीर के हिस्से सुन्न व उनमें दर्द होने वाले साइटिका दर्द से परेशान जैसे रोगियों का उपचार किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d