मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
Deoli News 12 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका सभागार में सोमवार को आयोजित हुई साधारण सभा में पारित बजट की प्रक्रिया को अलोकतांत्रिक बताते हुए भाजपा पार्षदों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में बताया कि साधारण सभा में 2024-25 की बजट बैठक बुलाई गई। इसमें विधायक हरिश्चंद्र मौजूद रहे। वहीं भाजपा की ओर से पार्षद छाया चौधरी व संजय सिंहल भी इसमें शामिल हुए। आरोप लगाया की बैठक में बजट पढ़े व चर्चा किए बगैर ही सदन में पक्ष के पूर्ण बहुमत होने की बात कही गई। वहीं एक मिनट में दो पार्षदों ने प्रस्ताव का अनुमोदन कर इसे पारित कर दिया गया। भाजपा पार्षदों ने इसे अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक तरीके से बिना चर्चा किए बजट पास करना गलत बताया। ज्ञापन में बताया कि बजट एक महत्वपूर्ण बैठक है, ऐसे में इस पर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए।



