Deoli News 12 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधायक हरीश चन्द मीना ने सोमवार को विधानसभा दौरे के तहत कांग्रेस नेता नीरज शर्मा के पिता शिवदत्त शर्मा के निधन पर उनके आवास पहुँच परिवार जन से मुलाकत की।
वहीं शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने परिवार के सदस्यों के बारे मे जानकारी ली। इसी तरह टीकड के पूर्व सरपंच फुलसिंह प्रतिहार के भाई के निधन पर भी उनके आवास पहुँच परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना बंधाई। इससे पहले विधायक ने ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों की जन समस्याएं सुनी। गौरतलब है कि मीना अपने 30 दिवसीय देवली ब्लॉक के दौरे पर है। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल, पालिका सदस्य सत्यनारायण, सरसड़ी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद पुजारी, ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीना, सुरेश मीणा सहित थे।



