पिकअप जब्त, गौरक्षा दल का रहा सहयोग
Deoli News 12 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अवैध गोवंश की तस्करी कर ले जाते 2 युवक को बीती रात पिकअप समेत हनुमान नगर पुलिस ने थाने के बाहर पकड़ लिया। जिन्हें न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
एसएआई गोपाल ने बताया कि जरिए मुखबीर इसकी सूचना मिली। जिस पर पिकअप को रुकवाकर जांच की गई। पिकअप में 12 गाये और 2 छोटे बछड़े मिले। पूछताछ पर उनके पास किसी भी प्रकार के कोई दस्तावेज नही मिले। वहीं पूछताछ करने पर गोवंश को भिनाय से छतीसगढ़ ले जाना बताया। इस पर पुलिस ने पिकअप सवार अनिल यादव और प्रदीप चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उन्हें जहाजपुर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड में गोवंश की खरीद फरोख्त की जांच की जाएगी।

उक्त कार्रवाई में गोरक्षा दल टोंक जिलाध्यक्ष नीरज कुमार मीणा, मां बीजासन गौशाला संचालक परमेशवर खटीक, ओम प्रकाश मीणा, टोनी जाट, पंचायत समिति सदस्य दिनेश माली, चेतन शर्मा, दीपक खारोल, रोहित सोयल, पवन सोयल, नीरज मीणा ने पुलिस की मदद की।


