Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationमास्टर प्लान के प्रारूप को लेकर हितधारको से सुझाव लिए

मास्टर प्लान के प्रारूप को लेकर हितधारको से सुझाव लिए


Deoli News 12 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मास्टर प्लान प्रारूप को अन्तिम रूप देने से पूर्व शहर के आगामी विकास की सम्भावनाओं एवं जनआकांक्षाओं के अनुरूप मास्टर प्लान तैयार करने को लेकर सोमवार को नगर पालिका में बैठक हुई।

अधिशासी अधिकारी छगनलाल यादव ने बताया कि वरिष्ठ नगर नियोजक अजमेर जोन के निर्देशानुसार दोपहर 2 बजे नगरपालिका कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। उक्त बैठक में मुकेश मित्तल वरिष्ठ नगर नियोजक अजमेर जोन, धनरेश रूणवाल जिला नगर नियोजक, रूपाराम चौधरी सहायक नगर नियोजक-प्रथम, लेखराज सैनी सहायक नगर नियोजक-द्वितीय, राजेश वर्मा अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। उक्त बैठक में नगर नियोजन विभाग द्वारा नगरपालिका देवली क्षेत्र के सभी हितधारकों को देवली मास्टर प्लान प्रारूप के संबंध में हितधारकों से सुझाव लिए। उक्त बैठक में उक्त अधिकारियों के अलावा नेमीचन्द जैन अध्यक्ष नगरपालिका देवली, छगन लाल यादव अधिशाषी अधिकारी, चन्द्रप्रकाश चौधरी कनिष्ठ अभियन्ता, उमेशकुमार वर्मा वरिष्ठ प्रारूपकार नगरपालिका देवली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं हितधारक उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d