Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationपीएमश्री स्कूल देवली के ब्रिटिशकालीन भवन को तोड़ने के आदेश

पीएमश्री स्कूल देवली के ब्रिटिशकालीन भवन को तोड़ने के आदेश

15 दिन में दे सकेंगे आपत्ति, फिर होगी जमीदोंज की कार्रवाई


Deoli News 13 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएमश्री राउमावि देवली के पुराने भवन, जिसमें कृषि प्रयोगशाला, रसायन विज्ञान प्रयोगशाला और पुराना प्रधानाचार्य भवन शामिल हैं, को तकनीकी दृष्टि से असुरक्षित घोषित किया गया है।

प्रधानाचार्य रमेशचंद मीणा ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक टोंक के आदेशा अनुसार इस भवन को तोड़ने के आदेश जारी किए गए हैं। उक्त कार्रवाई के संबंध में असंतुष्ट लोगों के पास अब 15 दिनों का समय है। आगामी 28 सितंबर तक, वे निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर को अपील कर सकते हैं। इसके बाद, स्थानीय संस्था प्रधान और एसडीएमसी तोड़फोड़ व जमीदोंज की कार्यवाही के लिए आगे बढ़ सकेंगे। यह निर्णय विद्यालय की सुरक्षा और छात्रों के हित में लिया गया है। बता दे कि यह तीनों भवन ब्रिटिशकालीन है, जो बेहद क्षतिग्रस्त और जर्जर हो चुके हैं।

मेले में बड़े झूले से ऊंचाई से गिर पड़ी महिला, रोंगटे खड़े देगी घटना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d