Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationपॉलिथीन को लेकर पालिका फिर हुई सख्त, कार्रवाई करेगी

पॉलिथीन को लेकर पालिका फिर हुई सख्त, कार्रवाई करेगी

बुधवार को भी जब्त की थी पॉलिथीन


Deoli News 28 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) खाद्य विक्रेता व व्यापारियों की ओर से पॉलिथीन के उपयोग को लेकर एक बार फिर नगर पालिका सख्ती बरतने जा रही है। इसके तहत पालिका कर्मचारी शहर में घूमकर पॉलिथीन रखने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

पालिका सूत्रों के अनुसार गत तीन चार माह पूर्व नगर पालिका ने व्यापारियों को चेताया था कि पॉलिथीन का उपयोग नहीं करें। पालिका मंडल का तर्क है कि यह प्रकृति और मवेशियों के लिए घातक है। वहीं राज्य सरकार नहीं से बैन लगा रखा है। ऐसे में पॉलिथीन का उपयोग बंद कर कपड़े की थैली का उपयोग किया जाए। बुधवार को भी नगर पालिका कर्मचारियों ने जांच के दौरान कई जगहों पर पाई गई पॉलिथीन जब्त की है। वहीं गुरुवार फिर से लगातार पाली का कर्मचारी व्यापारियों का निगरानी रखकर पॉलिथीन देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। ऐसे में पालिका की कार्रवाई से बचने के लिए व्यापारियों व लोगों को पॉलिथीन के उपयोग से बचना होगा।

नगर पालिका मंडल के अधिकारियों पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की बात कही है। अधिशासी अधिकारी छगन लाल यादव ने सभी प्रकार के व्यापारियों को पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की बात कही है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d