Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsदेवली में शुक्रवार को निकलेगी पूजित अक्षत व कलश की शोभायात्रा

देवली में शुक्रवार को निकलेगी पूजित अक्षत व कलश की शोभायात्रा

अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम


Deoli News 28 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सर्व हिन्दू समाज की ओर से बुधवार रात 7:30 आदर्श बालिका स्कूल पटेल नगर में बैठक का आयोजन हुआ। इसमें पूजित अक्षत व कलश की शोभायात्रा निकालने को लेकर चर्चा की गई तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार सवा 12 बजे बालाजी मन्दिर पेट्रोल पंप से विशाल व भव्य श्रीराम अयोध्या मन्दिर से पूजित अक्षत व कलश की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसका आयोजन विश्व हिन्दू परिषद, आरएसएस, बजरंग दल ओर सभी हिंदू संगठनो के द्वारा किया जाएगा। यह शोभायात्रा देवली नगर के बालाजी मन्दिर पेट्रोल पम्प, मुख्य बाजार, बंगाली कॉलोनी माताजी मन्दिर, बस स्टैंड पंचमुखी बालाजी मंदिर पहुंचेगी। इस दौरान बैठक में नगर के सभी हिंदू समाज के लोग, धार्मिक संगठन, धार्मिक पाठ पठन मंडलिया, सभी हिंदू संगठन, प्रभातफेरी मंडल, बीजेपी देवली ने शामिल होकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को जन-जन व घर-घर तक पहुंचाने की कार्य योजना तैयार की। वहीं आगामी एक से 7 जनवरी तक अक्षत वितरण करने का निर्णय किया गया।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d