Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeInspectionसीएमएचओ ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

सीएमएचओ ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

बेडशीट व सफाई पर जताई नाराज़गी


Jahazpur News 28 दिसंबर (आज़ाद नेब) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बेडशीट व सफाई पर नाराज़गी जताते हुए चिकित्सा सुविधाएं हो रही खामियों की दस दिनों में सुधार करने के दिए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. घनश्याम चावला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। वे सुबह चिकित्सालय पहुंचे। जहां उन्होंने चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. नईम अख्तर सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल स्टाफ की बायोमेट्रिक उपस्थित की जांच भी की गई। औचक निरीक्षण के दौरान डॉ. चावला ने लेबर रूम, प्रसव पूर्व, प्रसव बाद वार्ड, मेडिकल वार्ड का निरीक्षण किया गया। प्रसूताओं से बात करके चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। वार्ड इंचार्ज को प्रत्येक दिन में कलर कोडिंग अनुसार बेडशीट की व्यवस्था को कहा। साथ ही शौचालय का निरीक्षण करने पर गंदगी पाई गई। उन्होंने नाराजगी जताते हुए वार्ड इंचार्ज और चिकित्सा प्रभारी को नियमित साफ सफाई के निर्देश दिए। ट्रोमा वार्ड के निरीक्षण में वहां के रिकॉर्ड्स व दुरुस्त व्यवस्था के लिए संतुष्टि जताई। नि:शुल्क जांच योजना के तहत लेबोरेटरी की जांच में सभी 37 प्रकार की जांचों के साथ साथ अन्य 3 प्रकार के रैपिड कार्ड टेस्ट की स्थिति जांची। इसके अलावा चिकित्सालय के सभी चिकित्सा अधिकारियों की संक्षेप में मीटिंग लेकर मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच व दवा योजना का पूर्ण लाभ आमजन को सुविधापूर्वक पहुंचाने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि निदेशक जन स्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने प्रत्येक जिले में सीएमएचओ, आरचीएचओ, अतिरिक्त डिप्टी सीएमएचओ द्वारा जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा बीसीएमओं द्वारा पीएचसी का औचक निरीक्षण कर वस्तु स्थिति जांचने और सुधार करने के निर्देश दिए थे।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d