Deoli News 28 दिसम्बर ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अगले 6 दिनों तक शहरवासियों को सर्दी से राहत का अनुमान है। हालांकि 29 दिसम्बर को आकाश में बादल छाए रहने से सर्दी का अहसास हो सकता है।
लेकिन मौसमी पूर्वानुमान है कि उसके बाद शहर में दिन व रात के तापमान में न केवल एक डिग्री की बढोतरी हो सकती है, बल्कि मौसम भी साफ रह सकता है। अनुमान के मुताबिक 29 दिसम्बर को बादल छाने से दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की आशा है। वहीं 30 दिसम्बर से 3 जनवरी 2024 तक मौसम को कोई खास बदलाव की उम्मीद नही दिखती। इस दौरान मौसमी पूर्वानुमान है कि 30 दिसम्बर से 3 जनवरी 2024 तक दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रह सकता है। जिससे अगले 6 दिनों तक शहरवासियों को सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद है।



