Deoli News 28 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस के धरपकड़ अभियान के तहत गुरुवार को स्थानीय थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
सहायक उपनिरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने कन्हैयालाल पुत्र गिरिराज सोनी निवासी पटवा बाजार देवली, रामावतार पुत्र बालूराम निवासी पनवाड़ व मनोज पुत्र अमर लाल मोची निवासी आंबापुरा कॉलोनी, दौलता मोड देवली को गिरफ्तार किया है।


