Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsसंस्कृत भाषा से ही होगा विश्व का पुनरुत्थान

संस्कृत भाषा से ही होगा विश्व का पुनरुत्थान


Deoli News 28 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यहां आदर्श विद्या मंदिर में विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत के संस्कृत आयाम के सात दिवसीय आवासीय संस्कृत व्यवहार शिविर के चौथे दिन मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चित्तौड़ प्रांत सहप्रचारक मुरलीधर ने कहा कि संस्कृत भाषा से ही विश्व का पुनरुत्थान होगा।

शिविर से जुड़े दिनेश गौतम ने बताया कि प्रचारक मुरलीधर ने सनातन संस्कृति का विश्व में बढ़ता प्रभाव विषय पर अपने विचार रखते हुए बताया कि किस प्रकार इंग्लैंड आदि पाश्चात्य देशों में प्राथमिक शिक्षा में अनिवार्य विषय संस्कृत, कंप्यूटर की सर्वमान्य भाषा संस्कृत, विदेश में दाह संस्कार का चलन, शुभ कार्य में हवन, भारतीय ज्ञान विज्ञान का अनुकरण, सर्वे भवंतु सुखिन:, हिंन्दव: सोदरा सर्वे:, कृण्वन्तो विश्वमार्यम आदि का अनुसरण कर रहे हैं। इन्हीं कार्यों से सनातन संस्कृति का विश्व में प्रभाव प्रमाणित किया है। शिविर संयोजक गोविंद शर्मा ने बताया कि आवासीय संस्कृतमय वातावरण से बच्चे शीघ्र संस्कृत बोलना सीख रहे हैं। यहां 75 शिवरार्थियों के साथ 20 शिक्षक भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

इनमें वर्ग अधिकारी अंतिम जैन, मुख्य शिक्षक संदीप नन्दवाना, अभिषेक शर्मा, शिक्षक ताराशंकर पालीवाल, दीपक गौतम, महेंद्र शर्मा, पीयूष दुबे, मनीष मीणा, हेमराज, राजेंद्र गोयल आदि कार्यकर्ता संस्कृत के प्रचार प्रसार के लिए सेवा दे रहे हैं।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d