Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskफूलों से सजा बालाजी मंदिर और माता का भंडारा आयोजित

फूलों से सजा बालाजी मंदिर और माता का भंडारा आयोजित


Deoli News 1 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में राधाअष्टमी पर रविवार को गंगागोरिया बालाजी मंदिर सहित यहां के अन्य सभी मंदिरों व भगवान के विग्रह को मनमोहक फूलों से सजाया गया।

पुजारी यतेंद्र जोशी ने बताया कि शहर के एक बालाजी एवं श्याम प्रेमी ने इस मौके पर मंदिर में विशेष सजावट कराई और भजन कीर्तन आयोजित किया। इसमें कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। मंदिरों की मनमोहक सजावट देखकर लोग दर्शनों के लिए मंदिर में उमड़ पड़े। इसी तरह रविवार शाम मां बीजासन भंडारा कमेटी देवली के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति लगातार 13वें वर्ष भी हजारों लोगों की मौजूदगी में भंडारे का आयोजन किया गया। कमेटी के प्रकाश साहू ने बताया कि मां बीजासन कुचलवाड़ा कला स्थित मंदिर में शहर के एवं क्षेत्र के भक्तों द्वारा पटवा बाजार भैरव मंदिर से शोभायात्रा पदयात्रा के बाद मां बीजासन के दरबार में भव्य आतिशबाजी कराई गई।

भंडारे का आयोजन सभी की आपसी सहमति एवं आर्थिक सहयोग से होता आ रहा है। इस वर्ष भी हजारों लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और मां बीजासन के दर्शन किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d